ललिता माली रही विजेता
उदयपुर। दीपावली का इनामी ड्रा आज सोजतिया ज्वेलर्स पर निकाला गया। सोजतिया के फाउंडर प्रो.रणंजीत सिंह सोजतिया ने ग्राहकों की उपस्थिति मे ड्रा का प्रथम पुरस्कार निकाला।
यह पुरस्कार ललिता माली के नाम रहा। जैसे ही ललिता माली को यह बताया गया कि उनके सोजतिया से खरीदारी करने पर ,इनामी कूपन भरने से प्रथम पुरस्कार कार खुली है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ललिता माली ने कहा कि वह हमेशा यहीं से ज्वैलरी खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि सोजतिया की विश्वसनीयता, सोने की शुद्धता, हॉलमार्क ज्वेलरी,नई डिजाइनो, के साथ ही सबसे बड़ी बात यहां रीजनेबल मेकिंग चार्ज लिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के छोटे से बड़े सभी सदस्यों की जरूरत के हिसाब से ज्वेलरी यहां उपलब्ध हो जाती है।
डॉ.महेंद्र सोजतिया ने बताया कि 500 अन्य पुरस्कार भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं,जिनकी सूचना ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से दी जा रही है। अभी तक सोजतिया द्वारा पिछले वर्षों में 9 कारें ग्राहकों को उपहार स्वरूप दी जा चुकी है। डॉ.धु्रव सोजतिया ने बताया कि 916 हॉलमार्क ज्वेलरी के साथ ही रजवाड़ी कलेक्शन ,डायमंड पोल्की ज्वैलरी, एंटीक, कलकती की लेटेस्ट डिज़ाइनर ज्वेलरी यहां उपलब्ध है। नेहल सोजतिया ने बताया कि उनके स्टोर को भारत का विश्वसनीय रिटेल ज्वैलर पुरस्कार तथा आईजीआई द्वारा डायमंड ज्वेलरी के लिए ऑथेंटिसिटी पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने उदयपुर, मेवाड़, राजस्थान गुजरात,मध्य प्रदेश, दिल्ली ,मुंबई ,चेन्नई, बेंगलुरु,तथा हैदराबाद के सभी सम्मानित ग्राहकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने सोजतिया पर अपना विश्वास जताया।
सोजतिया के इनामी ड्रा में 10 वी बार खुली कार
