समाज को सेवा और व्यापार से हटकर राजनीति में भी बढ़-चढक़र भाग लेना होगा : गुप्ता

– जोधपुर मे निकली अग्रवाल समाज महालक्ष्मीजी की रथयात्रा
– समाजजन महालक्ष्मीजी की आरती उतारकर कर रहे है भव्य आगवानी
जोधपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तथा पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान मे जोधपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रोहा हरियाणा मे मां महालक्ष्मी मंदिर निर्माण हेतु रथयात्रा व सम्मान समारोह का शुभारंभ गत 14 अक्टूबर से प्रारंभ कर यात्रा निरंतर गांव में मोहल्लों में जा रही है। यात्रा का रविवार को भ्रमण शास्त्रीनगर एवं सरदारपुरा कस्बे मे रहा।

प्रांतीय अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री राकेश अग्रवाल, ज्ञान ज्योति गुप्ता, प्रेम गुप्ता, महेश गोयल, गजेन्द्र बंसल, अरविंद अग्रवाल आदि समाज पदाधिकारियों का आतिथ्य रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि समाज को सेवा और व्यापार से हटकर राजनीति में भी बढ़-चढक़र भाग लेना होगा। केवल वोट बैंक या चंदा बैंक बनकर ही समाज का उत्थान या विकास नहीं किया जा सकता। जिस समाज की देश में संख्या 10 करोड़ है उसके अनुपात में राजनीति में भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। हम व्यापार से जुड़े हुए लोग हैं, लोगों को काफी संख्या में रोजगार देते हैं, सरकार को और रात दिन मेहनत कर टैक्स के रूप में भारी राशि देते हैं। बदले में केवल प्रताडऩा प्राप्त करते हैं क्योंकि राजनीति में हमारी हिस्सेदारी नहीं के बराबर है, इसे हम अगर गंभीरता से लेते हैं हमारे समाज के यूथ और महिलाओं को राजनीति में भाग लेने की भी आवश्यकता है। देश बदल रहा है देश आगे बढ़ रहा है। यह बात हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और जो भी समाज तरक्की कर रहे हैं उसके पीछे उनका राजनीति में अहम हिस्सेदारी होना है।

उन्होने कहा कि आज हमारे समाज का यूथ जो 95 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी सरकारी नौकरियां नहीं मिलने से प्राइवेट नौकरियों में जाता है। यह हम सब के लिए चिंता का विषय है। आज हमारे समाज के लोग चोरी और डकैती अपहरण हत्याओं के शिकार होते हैं। जिन्हें न्याय नहीं मिल पाता सेवा काल की अगर बात की जाए तो कोरोना जैसे महाकाल में हमारे समाज के लोगों ने सेवाओं के द्वार खोल दिए थे। जहां भीलवाड़ा की बात की जाए 20 हजार लोगों को प्रतिदिन नियमित रूप से 2 माह तक भोजन उपलब्ध कराकर एक रिकॉर्ड तोड़ कार्य किया था। अन्य जिलों में भी समाज के लोगों ने बढ़ चढक़र सेवाएं देकर समाज को गौरवान्वित कर आया आज अगर किसी भी प्रकार की विपदा देश पर आती है तो सबसे पहले अग्रवाल समाज खड़ा होता है तथा धर्म के नाम पर भी सर्वप्रथम अग्रवाल समाज का नाम लिया जाता है।

उन्होने कहा कि अगर राम मंदिर की बात की जाए तो राम मंदिर की भूमि पूजन में भी मुख्य यजमान सिंघल परिवार से जो कि उदयपुर के रहने वाले हैं रहे थे जिसकी भूमि पूजन देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने किया था। पहले हमारे परिवार के लोग जब तीर्थों पर जाते थे तब अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। आज हमें गर्व है देश पर कि आज हम अपने आप को सुरक्षित समझते हैं। पहले तो लोगों को जब तीर्थों पर जाते थे तो बैंड बाजे के साथ मालाएं पहनाकर विदा करते थे तथा शंका करते थे कि पता नहीं यह सुरक्षित वापस आएंगे या नहीं देश को आतंकवाद से काफी हद तक छुटकारा मिला है। देश के ओजस्वी गृहमंत्री सम्मानीय श्री अमित भाई सा द्वारा लोकसभा में यह कहना कि हम धारा 370 हटाएंगे। इसके लिए चाहे हमें हमारे प्राणों की आहुति देनी पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह हम सब के लिए शुभ संकेत है। आज देश के प्रधानमंत्री जी ने देश को स्वच्छ बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें हम सबकी भागीदारी निश्चित रूप से होनी चाहिए। देश स्वच्छ बनेगा तो देश मजबूत भी बनेगा तथा विश्व गुरु बनने वाले इस देश को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। आइए हम सब मिलकर हमारे देश को जो विकास की गति में आगे बढ़ रहा है इसमें अपनी सहभागिता निश्चित करें।

इस रथयात्रा को लेकर पश्चिमी राजस्थान के 7 जिलों में सफलतापूर्वक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर अग्रोहा में बन रहे मां लक्ष्मी के भव्य मंदिर जोकि करीब 500 करोड़ की लागत से बनेगा आगे बढ़ कर अपना सहयोग कर रहे हैं। जोधपुर में भी 36 कौमो के सहयोग से मां लक्ष्मी के भव्य मंदिर में जो भी सहयोग राशि मिलेगी, वह मां लक्ष्मी के मंदिर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

रविवार को यात्रा प्रभारी विश्वनाथ बंसल, दिलीप अग्रवाल, चन्द्रशेखर गुप्ता, भुवनेश गोयल, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अंकुश सिंहल व अंकुर अग्रवाल रहे। यात्रा सोमवार को अग्रसेन नगर, सुभाष नगर, प्रेम नगर व पाल रोड से निकलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!