पुष्पांजलि, स्मरणांजलि एवं शैक्षिक परिसंवाद का होगा आयोजन
उदयपुर 14 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 27वीं पुण्यतिथि पर श ुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में पुष्पांजलि, स्मरणांजलि एवं शैक्षिक परिसंवाद के रूप में मनाई जायेगी। कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं द्वारा जनुभाई की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय ज्ञान परम्परा एवं नई शिक्षा नीति 2020 विषय पर शैक्षिक परिसंवाद का आयोजन किया जायेगा।
