संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित : नई टीमों का गठन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा, प्रतियोगिता के प्रारंभ में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने वंदना सभा में मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर बताया कि खेल से बालक का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है, खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल प्रभारी बंसीलाल मेघवाल ने कक्षाचार्य द्वारा कबड्डी, खो खो, किशोर वर्ग भैया बहिनो की अलग अलग टीमे बनाई जो संकुल पर खेलेगी। आचार्य मुकेश भराडा ने बताया कि बाधा 100,200,300,400 मीटर दौड़, बाधा दौड़,गोला फेंक में प्रथम द्वितीय स्थान पर रहने वाले भैया बहिन जिला स्तर पर खेलेंगे। इस अवसर पर दिलीप मेहता उपस्थित रहे। आभार निशा व्यास ने प्रकट किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!