शिक्षक है देश का गौरव – डॉ एस एस सुराणा 

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आज अनुष्का एकेडेमी पर शिक्षक दिवस का रंगारंग आयोजन सभी विद्यार्थियों  द्वारा  किया गया. इस अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित कर अनुष्का एकेडेमी के निदेशक श्री राजीव सुराणा ने बताया की विद्यार्थी जीवन में शिक्षक कितना अहम् किरदार निभाता हैं, वह शिक्षक ही है जो विद्यार्थियों के मस्तिस्क पटल जो की ख़ाली पन्नों के सामान होते हैं उनपर बहुमूल्य ज्ञान रूपी शिक्षा की छाप अंकित करता है, विद्यार्थी को तराशकर एक अमूल्य नगीना बनाने का कार्य करता है. ऐसे शिक्षकों को कोटि कोटि प्रणाम. इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ एस एस सुराणा थे तथा इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक भूपेश परमार ,राहुल लोढ़ा, प्रणय जैन, जीतेन्द्र मेनारिया, निलेश पानेरी, ध्रुव टांक,हेमंत बाबेल, हर्षिल कुमावत, शैलेन्द्र सिंह चारण, गोपाल प्रजापत, रविन्द्र सैनी इत्यादि उपस्थित थे.  

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!