विदेश जाने का वीजा दिलाने के नाम पर 3.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
            खेरवाड़ा, विदेश जाने का वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 3 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पाटिया थाना क्षेत्र का प्रकरण दर्ज किया गया है।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाव डबायचा निवासी हर्षित डामोर (20) पुत्र दिनेश डामोर, जाति भील ने रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे विदेश जाने का वीजा दिलाने का झांसा देकर कुल 3 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
        पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सायबर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में पुलिस निरीक्षक हनुमाना राम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस मामले के तथ्यों एवं आरोपी की पहचान को लेकर जांच कर रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!