राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पांचवें दिन भारत ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते

लॉन बॉल्स का ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद भारत ने पुरुष टेबल टेनिस में स्वर्ण, बैडमिंटन मिश्रित स्पर्धा में रजत और पुरुष भारोत्तोलन 96 किलोग्राम में रजत जीता

मुख्य बिंदु:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खिलाड़ियों को उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों का ये शानदार प्रदर्शन है

भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के पांचवें दिन 4 पदक जीते। वीमंस फोर टीम द्वारा लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किलोग्राम फाइनल में रजत पदक जीता और बैडमिंटन मिश्रित टीम ने फाइनल में मलेशिया से हारकर रजत पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक संख्‍या 13 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “सीडब्ल्यूजी 2022 में टेबल टेनिस में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए साथियान ज्ञानशेखरन, शरत कमल, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी को बधाई। उन्होंने असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया। देश का दिल जीत लिया। मुझे यकीन है कि ये उपलब्धि हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी।”

By Udaipurviews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

error: Content is protected !!