राजस्थान दिवस पर हरीश धायभाई महासचिव उदयपुर देहात ज़िला कांग्रेस कमेटी एव सामाजिक कार्यकर्ता को समरसता रत्न अवार्ड

जयपुर राजस्थान स्थापना दिवस 30 मार्च 2024 को आयोजित जी.22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन राजस्थान सरकार की ओर से अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा श्री वासुदेव देवनानी अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के आमंत्रण पर सम्मिलित होकर भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति ,पंचशील सिद्धांत , को वैश्वििक स्तर पर पहुंचने के लिए राजस्थान दिवस की शुभकामनाओं में कहा कि आज के इस महोत्सव में राजस्थानी नागरिकों को संकल्प लेकर कार्य करने का आवाहन किया । राजस्थान सरकार की ओर से अपने उद्बोधन में कहा कि भारत और नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक समानताओं से जुड़े हुये हैं खुली सिमायें और सिमा पर खुले प्रवासन ने दोनों देशों की सांस्कृतिक समझ को समृद्ध किया है । महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देश सीमाओ से अलग ज़रूर है पर आत्मा एक ही है प्रभु राम ने भारत में जन्म लिया तो माता जानकी जी ने नेपाल में जन्म लिया है महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा एव श्री वासुदेव देवनानी के कर कमल द्वारा देश के 13 राज्यो एव राजस्थान विभिन्न जिलो से आये प्रतिभाओं में हरीश धायभाई महासचिव उदयपुर देहात ज़िला कांग्रेस कमेटी उदयपुर का राजस्थान समरसता अवार्ड शाफा, शॉल ,मेडल ,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । समारोह के साक्षी 22 राष्ट्रो के राष्ट्रध्वजो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव रहे । समारोह के शुभारंभ में 22 राष्ट्रो के राष्ट्रध्वज के सानिध्य में समरसता कलश यात्रा, साधु संतों के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा किया गया । समारोह में नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से समरसता कलश यात्रा में सम्मलित सम्माननीय महिलाओं का सम्मान किया गया । व्योवृद्ध समाजवादी स्वतंत्र सेनानी 99 वर्षीय प0 रामकिशन शर्मा पूर्व सांसद ने सभी प्रतिभाओं को आशीर्वाद प्रदान किया । स्वागत भाषण संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा 7300 दिवसीय कार्य योजना जी-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा का प्रतिवेदन किया ।
मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट फर्म काठमांडौ नेपाल ने सभी का आभार प्रकट किया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!