पंचायतीराज चुनाव 2026
826 मतदान केंद्रों पर 7.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
पहले चरण में जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए 65 प्रत्याशी तथा 10 पंचायत समिति 160 वार्डों में 435 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
उदयपुर, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार, 22 अक्टूबर को होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए 65 तथा पंचायत समिति के 160 निर्वाचन क्षेत्रों में 435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रथम चरण में कुल 7 लाख 32 हजार 667 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 3 लाख 70 हजार 654 पुरुष, 3 लाख 62 हजार 11 महिला तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 826 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। वहीं 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनने के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में प्रथम चरण के मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र मुस्तैद है।
भींडर में सर्वाधिक मतदाता, वल्लभनगर में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र
प्रथम चरण में शामिल 10 पंचायत समितियों में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भींडर सबसे आगे है। यहां 100 मतदान केंद्रों पर 49 हजार 382 पुरुष तथा 48 हजार 382 महिला सहित कुल 97 हजार 764 मतदाता हैं। वहीं वल्लभनगर पंचायत समिति में सर्वाधिक 104 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। यहां 43 हजार 681 पुरुष और 42 हजार 437 महिला सहित कुल 86 हजार 118 मतदाता हैं। इसी प्रकार झाड़ोल पंचायत समिति में 91 मतदान केंद्रों पर 36 हजार 33 पुरुष तथा 35 हजार 347 महिला सहित कुल 71 हजार 380 मतदाता हैं। घासा पंचायत समिति में 85 मतदान केंद्रों पर 42 हजार 919 पुरुष एवं 42 हजार 106 महिला सहित कुल 85 हजार 25 मतदाता हैं। गिर्वा पंचायत समिति में 68 मतदान केंद्रों पर 33 हजार 74 पुरुष तथा 32 हजार 359 महिला सहित कुल 65 हजार 433 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
कुराबड़ पंचायत समिति में 77 मतदान केंद्रों पर 35 हजार 805 पुरुष, 34 हजार 577 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 70 हजार 383 मतदाता हैं। मावली पंचायत समिति में 95 मतदान केंद्रों पर 47 हजार 557 पुरुष तथा 46 हजार 978 महिला सहित कुल 94 हजार 535 मतदाता हैं। इसी प्रकार नाई पंचायत समिति में 55 मतदान केंद्रों पर 23 हजार 418 पुरुष एवं 23 हजार 770 महिला सहित कुल 47 हजार 188 मतदाता हैं। ओगणा पंचायत समिति में 57 मतदान केंद्रों पर 21 हजार 436 पुरुष, 20 हजार 469 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 41 हजार 906 मतदाता हैं। वहीं फलासिया पंचायत समिति में 94 मतदान केंद्रों पर 37 हजार 349 पुरुष एवं 35 हजार 586 महिला सहित कुल 72 हजार 935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिला परिषद के 65 और पंचायत समितियों के 435 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
प्रथम चरण में जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों केे 25 जिला परिषद वार्डों के लिए 65 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य के 160 निर्वाचन क्षेत्रों में 435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें झाड़ोल पंचायत समिति के 15 वार्डों में 44 प्रत्याशी, भींडर के 19 वार्डों में 59, घासा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 39, गिर्वा के 15 वार्डों में 43 तथा कुराबड़ के 15 वार्डों में 32 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार मावली पंचायत समिति के 17 वार्डों में 41 प्रत्याशी, नाई के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 46, ओगणा के 15 वार्डों में 39, फलासिया के 15 वार्डों में 49 तथा वल्लभनगर पंचायत समिति के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं।
एक नजर में प्रथम चरण का चुनावी परिदृश्य
जिला परिषद वार्ड – 25
प्रत्याशी – 65
पंचायत समितियां – 10
निर्वाचन क्षेत्र – 160
प्रत्याशी – 435
मतदान केंद्र – 826
पुरुष मतदाता – 3,70,654
महिला मतदाता – 3,62,011
ट्रांसजेंडर मतदाता – 2
कुल मतदाता – 7,32,667
