नगर निगम, उदयपुर दीपावली मेला आज से

– प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को उपलब्ध होगा मंच
– 7 दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
-प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुतियां।
उदयपुर, 14 अक्टूबर। नगर निगम, उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन 15 अक्टूबर शनिवार शाम 7.00 बजे शहर विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द्र कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण के पावन सानिध्य के साथ ही कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाज सेवी रविन्द्र श्रीमाली, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा सम्मानित अतिथि होगें।
नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेला 2022 अन्तर्गत नगर निगम प्रांगण में दिनांक 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोज। होगा एवं दुकाने व झूले 29 अक्टूबर तक संचालित रहेगें।
मेला मीडिया प्रभारी छोगालाल भोई ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के शुरूआती 2 दिन 15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभा नाइट व उभरते सितारे का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को संगीत संध्या पर इंडियन आइडल 10 के फेम रहे अंकुश भारद्वाज को बुलाया गया है। भारद्वाज ने अपनी गायकी के बल पर देश में अलग छाप छोड़ी है। संगीत के कई मुकाबलों में भारद्वाज ने जीत हासिल की है। अंकुश के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दीपावली मेले हेत भारद्वाज का चयन किया है। 8 को पल पल राजस्थान एंव किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा हिंदुस्तान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रार लीला का मंचन किया जाएगा, 19 को लाफ्टर नाइट का आयोजन होगा जिसमें जाने माने लाष्टर कलाकार जय विजय सच्चान उदयपुरवासियों को गुदगुदाएगे। 20 को गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंव हास्पीटल कि तरफ से डांस नाइट में डांस के लिए एम टीवी स्प्लिट विला फेम आराधना शमा का चयन किया है। शर्मा देश में प्रसिद्ध डांसर में सम्मिलित की जाती है।, 21 को वंडर सीमेंट द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा (नई दिल्ली), श्री विनीत चैहान (अलवर), तेज नारायण बैचैन (मुरैना), सुश्री कविता तिवारी (लखनऊ), दिनेश देसी घी (शाजापुर), शम्भु शिखर (बिहार), मारूति नंदन (जयपुर), अजातशत्रु (उदयपुर) सूत्रधार कविता पाठ करेंगे। इसी के साथ आमजन के मनोरजन हेत् झूले एवं विभिन्न प्रकार की खाने-पीने एवं खरीदारी हेतु दुकानें भी लगवाई गयी है। जनता के लिए का आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा और इस आयोजन में उदयपुर शहरवासी शामिल हो आयोजन का। लुफ्त उठा सकेंगे। यह आयोजन आमजन के लिए है और जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित किया गया। नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि ने बताया कि मेले में दुकानें व झूले लगाने से निगम को कुल 1,03,76000/- रूपये की आय हुई है। समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेले के व्यवस्थित आयोजन हेतु कुल 18 समितियां बनाई गई है। जिसमें प्रशासनिक समिति अध्यक्ष महापौर गोविंद सिंह टाक है व आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी, सहित 21 अन्य को शामिल किया गया है। आयोजन संयोजक चंद्रकला बोल्या है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों के चयन में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं के लिए अतिथियों का चयन कर लिया गया है।
उपमहापौर सिंघवी ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए विशेष का व्यवस्था की गई। सास्कृतिक संध्याओं के लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। प्रेस दीर्घाे, वीआईपी दीर्घा, दर्शक दीर्घा व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कवरेज के लिए मचान भी बनाया है। बेरीकेट्स पर जालियां लगाई गई है जिससे सुरक्षा में कोई खलल उत्पन्न नही हो। उन्होंने बताया कि दुकानों को इस तरह लगवाया है कि जिसमे जनता को किसी भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। निमंत्रण समिति
अध्यक्ष श्रीमती रेखा ऊंटवाल ने बताया कि दीपावली मेला 2022 समारोह में सांस्कृतिक संध्या की जानकारी के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए है जिसमे कार्यक्रमों की सूची है, जिससे हर वर्ग का दर्शक अपने पंसदीदा कार्यक्रम में आ सके और आयोजन व सांस्कृतिक संध्या का पूर्ण आनन्द ले सके। उन्होने बताया कि वरिष्ठ नागरिको, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियो सहित शहर के गणमान्य नागरिको को आमंत्रण पत्र भिजवाए जायेंगे।
सफाई समिति अध्यक्ष वेणीराम सालवी ने बताया कि आयोजन स्थल पर पृथक से नित्य प्रतिदिन सफाई हो सके इसके लिए अलग से सफाई टीमे लगाई गई है तथा सम्पूर्ण प्रांगण में जगह जगह कचरा पात्र रखे गये है जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए फायर बिग्रेड के निकलने के लिए स्वागत दारो का विशेष ध्यान रखा गया हैं उन्हें ऊंचा बनाया गया है जिससे फायर बिग्रेड को निकलने में कोई असुविधा न हो। प्रचार-प्रसार समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि निगम प्रांगण में जगह जगह प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे जिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का सीधा प्रसारण किया जाएगा और साथ हीसी. सी.टीवी कैमरा मे आयोजन की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डेकारेशन प मंव सज्जा संयोजक महेश त्रिवेदी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए तैयार किए गए मंच पर दिन कार्यक्रम अनुरूप डेकोरेशन किया जाएगा। राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जागलीन ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु निगम प्रांगण में आमजन के मनोरजन, खरीदारी हेत निगम के सामने स्थित ग्राउण्ड में झूले तथा दक्षिण एवं पीछे के ग्राउण्ड में खाने पीने एवं विभिन्न उत्पादों की दुकानें लगवाई गयी है जिससे आमजन उक्त आयोजन का लुफ्त ले सकेगें। विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा, कुलदीप जोशी ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु पूरे निगम प्रागंण पर विशेष आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। निगम प्रांगण में सीरिज, बल्ब, ट्यूब लाईट, एल.ई.डी. लाईट आदि लगाई गई है इसके अलावा निगम प्रांगण में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है जिसमे शहरवासियों को कोई असुविधा न हो।
प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि नगर निगम द्वारा उक्त आयोजन सम्बधित गतिविधियों की पूर्ण जानकारी के लिए समाचार पत्र पत्रिकाओ के अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है जिससे समय समय पर आयोजन की जानकारी शहर की जनता को मिल सकें।
परिवहन समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी ने बताया कि आयोजन की सफलता को देखते हुए शहरवासियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए माकुल व्यवस्थाएं की गई है। आयोजन में आमजन की सुविधा हेतु टाउनहॉल की नवनिर्मित पार्किंग, श्रमजीवी कॉलेज, आर.सी.ए. लिंक रोड में पार्किंग व्यवस्था की गई है। स्वागत समिति अध्यक्ष श्रीमती रुचिका चैधरी ने बताया कि आयोजन के दौरान सांस्कृतिक संध्याओ में आने वाले अतिथियों को प्रतिदिन सूचना देने का कार्य समिति द्वारा किया जाएगा। अल्पाहार समिति अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जैन ने बताया कि समारोह के विभिन्न कार्यक्रमो में अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।
जल व्यवस्था समिति अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खरीदारी हेतु आने वाले शहरवासियों के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था रहेगी। चिकित्सा समिति अध्यक्ष महेंद्र भगोरा ने बताया कि आयोजन के दौरान आपातकालीन व्यवस्था के लिए चिकित्सा विभाग के माध्यम से एक एम्बुलेन्स भी समारोह स्थल पर मौजूद रहेगी। नियंत्रण कक्ष समिति अध्यक्ष मदन दवे ने बताया कि आयोजन के दौरान निगरानी एवं नियंत्रण रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो सम्पूर्ण आयोजन अवधि में कार्य करेगा और सम्पूर्ण आयोजन स्थल पर निगरानी रखेगा। इसके लिए जगह जगह पर कैमरे लगाए जाएगें।सुरक्षा समिति अध्यक्ष देवेन्द्र साहू ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की याई । दुर्घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और जगह जगह पर पुलिस व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड सम्पूर्ण आयोजन स्थल में नक्शानुसार तय स्थान पर तैनात किए जाएगे। सुरक्षा की दृष्टि से महिला गार्ड व महिला पुलिस भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहेगी। दीपावली मेला 2022 आयोजन के लिए निगम द्वारा दुर्घटना बीमा भी करवाया गया है।
ये होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम
1. 15.10.2022 स्थानीय प्रस्तुति 16.10.2022 उभरते सितारे, 17.10.2022 सिगर नाईट, 18.10.2022 रास लीला, 19.10.2022, लाफ्टर नाईट, 20.10.2022 डांस नाईट 21.10.2022 कवि सम्मेलन।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!