जैनसोशल ग्रुप समता जोन-6 संगम का स्नेह मिलन समारोह 16 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जुलाई। जैन सोशल ग्रुप समता, जेएसजी जोन-6 संगम उदयपुर की ओर से गुरुवार, 16 जुलाई को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन एवरेस्ट रिसोर्ट एवं गार्डन, परमानंद गार्डन के पीछे किया जाएगा। जोन कोऑर्डिनेटर राकेश नंदावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे अल्पाहार के साथ होगा, जबकि शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, विभिन्न ग्रुपों का परिचय तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज रखा गया है। ग्रुप पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने का आग्रह किया है। पुरुष सदस्य डार्क पैंट एवं सफेद शर्ट तथा महिला सदस्य हरी लहरिया अथवा हरे रंग का सूट या साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। चातुर्मास के दौरान अपने घर पर 1.25 लाख नवकार मंत्र जाप करने के इच्छुक सदस्य डॉ. राजकुमारी कोठारी से कार्ड एवं काउंटिंग मशीन प्राप्त कर सकते हैं। ग्रुप ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!