खिलाड़ियों को दी गई सभी सुविधाएं
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा और दैनिक भत्ता, आवास व्यवस्था, खेल उपकरण, उपलब्ध करवाये गए। समस्त ऐटठियों एवं निर्णायकों को स्मृति चिन्ह खेल अधिकारी द्वारा भेंट किए गए। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गये। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की खेल योजनाओं एवं सरकार की जानकारी खिलाड़ियों को दी। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा खेलो के विकास कार्यों की सहारना की तथा जिला कलक्टर द्वारा किये जा रहे खेल विकास कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रणवीर सिंह राणावत ने किया।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि वॉलीबॉल बालक वर्ग मे विजेता सरदारपुरा खेल छात्रावास, उपविजेता पीपलबारा रहा। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में मधुबन खेल अकादमी विजेता, उपविजेता देवाली रहा। खो-खो में बालक वर्ग खेल अकादमी खेल गांव, उपविजेता खेल अकादमी सरदारपुरा रहा। बालिका वर्ग में विजेता मधुबन खेल अकादमी तथा उपविजेता मॉडल स्कुल सीजयकली रहे। कबड्डी बालक वर्ग में विजेता सरदारपुरा, उपविजेता बगरू रहे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
