चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सुखेरः– दिनांक 13.09.2022 को प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह पुत्र सीमी सिंह निवासी मैनेजर Tresor system pvt. Ltd , G14 round floor सेलिब्रेशन माॅल, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि आज मेरे एप्पल स्टोर से लगभग 3.25 पीएम. से 04.00 पीएम. बजे के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति APPLE WATCH चुरा ले गया है। अज्ञात बदमाशान के खिलाफ कानुनी कार्यवाही करावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 514/2022 धारा 380 भा.द.स. में पंजीबद्व कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा सम्पति सम्बन्धी अपराधों को अधिक से अधिक खोलने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत चन्द्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा तकनीकी व गुप्त तंत्र के सहयोग से हर्शिल पिता मनीष निवासी श्रीनाथ जी बग्लाॅज, चार रास्ता, सतलासना, मेहसाना, गुजरात हाल फ्लेट नम्बर 105, स्टार ए द आरएसजी युनिवर्स सोसायटी, गिरिजा व्यास पेट्रोल पम्प के पास, सवीना उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताद गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया गया।
पुछताछ में अभियुक्त ने प्रकरण की वारदात के अलावा दिनांक 11.09.2022 को रिलायंस माॅल, पारस, थाना सुरजपोल क्षेत्र से APPLE MOBILE PHONE चोरी करना स्वीकार किया, उक्त मोबाइल को भी बरामद कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
पुलिस टीम:– संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर, भुपेन्द्र सिंह हैड कानि.559, नन्दकिशोर गुर्जर कानि.1818, गोविन्द सिंह कानि.1299, सुमेर राम कानि.1456।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!