कुपोषण से मुक्ति एवं अधिक आय हेतु किसान अपनाएं -मशरूम की खेती-डॉ. मीना

उदयपुर। अखिल भारती समन्वित मशरूम परियोजना, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के तत्वधान में अनुसूचित जनजाति उपयोजना (टी.एस.पी) के अंतरगत ग्राम पंचायत मकड़ादेव में एकदिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | मशरूम प्रशिक्षण में गांव पानरवा, मानस, मकड़ादेव, सेलाणा एवम आसपास के गांव के किसानों एवं महिलाओ ने भाग लिया | प्रशिक्षण में परियोजना प्रभारी डॉ. एन. एल. मीना ने बच्चों, महिलाओं में मशरूम के उपयोग से कुपोषण को दूर भगाने तथा अधिक आय प्राप्त करने हेतु मशरूम तकनिकी को अपनाने का विस्तार से व्याख्यान दिया तथा पंचायत समिति झाड़ोल के सहायक विकास अधिकारी श्रीमती शांता भुदरा ने महिलाओ को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मशरूम की खेती को बढ़ावा देकर अच्छी आय करने के लिए जोर दिया तथा क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक श्री कमलेश चरपोटा ने प्र|कृतिक खेती व राजस्थान सरकार की अनुसूचित जनजाति किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा श्री अविनाश कुमार नागदा, किशन सिंह राजपूत एवम रवींद्र चौधरी ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणर्थीयो को मशरूम की प्रयोगिक जानकारी दी तथा प्रशिक्षण के अंत में अनुसूचित जनजाति उपयोजना के कुल 25 प्रशिक्षणर्थीयो को सामग्री वितरित की गई |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!