उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति: बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए 30 नवंबर तक अंतिम अवसर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 23 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारित विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि विभाग की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि तक अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधानों को भी अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना देने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित निर्देश दिए हैं।
—00—

24 अक्टूबर को मनाया जाएगा संयुक्त राष्ट्र दिवस, भवनों पर फहराया जाएगा संयुक्त राष्ट्र ध्वज

उदयपुर, 23 अक्टूबर। उदयपुर जिले में 24 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) जितेन्द्र ओझा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के उन सभी सरकारी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज फहराया जाएगा, जहां नियमित रूप से भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों, सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों और प्रभारी गार्ड रूम को नियमानुसार समय पर ध्वज फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!