जयपुर, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय वित्त विकास निगम के सौजन्य से अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों को उद्योग, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ऋण आवेदन पात्र ऑनलाईन आंमत्रित किये जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक संजू पारीक ने बताया कि आवेदक स्थानीय ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर ऋण आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी स्थानीय पंचायत समिति एवं नगर पालिका से प्राप्त कर सकते है।
