अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ कर मुक्त

– जनता को अंग दान के लिए प्रोत्साहित करेगी फिल्म

– सिनेमाघरों द्वारा टिकटों का विक्रय होगा  SGST की राशि घटाकर

– राज्य सरकार करेगी प्रदर्शन पर SGST का पुर्नभरण

जयपुर, 15 अक्टूबर। राज्य सरकार प्रदेश में अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को राज्य में कर मुक्त कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित करती है। यह फिल्म जनता को अंग दाताओं के रूप में साइनअप करने की प्रेरणा देती है।

श्री गहलोत की इस स्वीकृति के बाद पंजीकृत मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों द्वारा एस.जी.एस.टी. की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकटों का विक्रय किया जायेगा। उक्त मंजूरी आदेश जारी किये जाने की तिथि से 6 माह की अवधि तक प्रभावी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी सामाजिक मुद्दों पर बनी पेडमेन, सूपर 30, सांड की आंख, छपाक व टर्टल जैसी कई फिल्मों को कर मुक्त किया जाता रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!