हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन -हिंदी भाषा सर्व भाषाओं की समावेशी भाषा है -रमेश शुक्ल

उदयपुर, 14 सितम्बर। विश्व संवाद केन्द्र उदयपुर में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन विश्व संवाद केन्द्र समिति के अध्यक्ष कमल प्रकाश रोहिला की अध्यक्षता में किया गया। परिचर्चा में शिक्षाविद एवं समाजसेवी रमेश चन्द्र शुक्ल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा देश की एकता को बढ़ाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा के उत्तरोत्तर विकास क्रम में इस भाषा ने सभी भाषाओं का समावेश करते हुए देश की एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मगन जोशी ने कहा कि हमारी संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा प्रदान कर सर्व स्वीकार्य भाषा बनाया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष कमल प्रकाश रोहिला ने कहा कि हिन्दी का शब्दकोश में सभी भाषाओं के शब्द स्वीकार्य होने जा रहे हैं जो समय की माँग है। भारत की सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए हिन्दी को सर्व स्वीकार्य संवाद भाषा बनाने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

परिचर्चा का संचालन विश्व संवाद केंद्र के सचिव प्रवीण कोटिया ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!