उदयपुर, 11 अक्टूबर। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने नई दिल्ली स्थित वन एवं पर्यावरण मंत्रालय मे केंद्रीय वन एवं पर्यावरण व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उदयपुर में बर्ड पार्क के विकास के साथ सीतामाता अभयारण्य को राष्ट्रीय पार्क बनाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही सांसद मीणा ने ईएसआई हॉस्पिटल, भुवाणा उदयपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने के भी आग्रह किया।
सांसद मीणा ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात
