उदयपुर 12 सितंबर। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के तहत व भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत उदयपुर जिले में ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम जारी है। ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि सोमवार को सराड़ा भर्ती शिविर में 43 युवाओं ने भाग लिया जिसमें शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 17 युवाओं का चयन किया गया। इसी कड़ी में 13 सितंबर को पंचायत समिति सेमारी, 14 को कोटड़ा, 15 को नयागांव, 16 को जयसमंद तथा 17 सितंबर को पंचायत समिति वल्लभनगर में भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।
सराडा भर्ती शिविर में 17 युवाओं का चयन
