वन्यजीव सप्ताह के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता

उदयपुर 6 अक्टूबर। वन विभाग द्वारा मनाए जा रहे 68वंे वन्यजीव सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में ‘वर्ष 2030 में वन्यजीवों की स्थिति’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई।
उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों आये कुल 64 प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक श्रीमती पुष्पा खमेसरा रही। प्रतियोगिता के पश्चात् प्रतिभागियों सहित अन्य विद्यालयों से भी आये 254 विद्यार्थियों ने गोल्फ कार्ट से जैविक उद्यान सज्जनगढ़ का एवं 41 विद्यार्थियों ने बर्ड पार्क गुलाब बाग का भ्रमण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी गणेशीलाल गोठवाल, विनोद कुमार तंवर, कुलदीप चौबीसा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अरूण सोनी व ग्रीन पीपल सोसायटी के सदस्य़ मौजूद रहें। वन्यजीव सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मूवी स्क्रीनिंग एवं सेमीनार का आयोजन वन भवन चेटक सर्कल में होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!