‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को

उदयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं युगधारा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर को ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध कवि लेखक प्रेमचंद गांधी से सृजन संवाद होगा। आमंत्रित लेखक गांधी प्रदेश के जाने-माने लेखक-कवि हैं। उनके द्वारा रचित इस सिंफनी में, चांद के आईने में, हे मेरी तमहारिणी, उम्मीद के अश्वारोही चर्चित काव्य संग्रह हैं वहीं संस्कृत का समकाल निंबध संग्रह, विश्व की प्रेम कहानियां संकलन अनुवाद कृति है।
युगधारा संस्थान के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया की विज्ञान समिति अशोक नगर में पूर्वाह्न 11ः00 बजे आयोज्य इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हेमेन्द्र चण्डालिया, उदयपुर लेखक से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में लेखक अपनी रचना प्रक्रिया के साथ रचनाएं प्रस्तुत करेंगे और उपस्थित साहित्यकार भी चर्चा करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!