उदयपुर 23 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष शंकर यादव व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में गुरुवार को राष्ट्रीय निगम ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के आवेदन किये जा सकेंगंे। आवेदनों के लिए निर्धारित पात्रता के तहत आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के लिये वार्षिक आय 3 लाख रुपये, अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये 1 लाख 20 हजार रुपये (शहरी क्षेत्र के लिये) एवं 98 हजार (ग्रामीण क्षेत्र के लिये) से अधिक नही होनी चाहिये। सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन के लिये आय सीमा की बाध्यता नही है। प्रार्थी स्वयं की एसएसओ आईडी या ई मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं किसी ऋणदात्री संस्था का ऋणी नही होने की स्वघोषणा स्केन करके साथ में अपलोड करनी होगी।
राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ
