राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका शांता अक्का कल उदयपुर में 

महिला समन्वय मिलन को करेंगे संबोधित 
उदयपुर, 28 अक्टूबर। सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका माननीय शांता अक्का जी कल दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को दोपहर 3:15 बजे, गुरु तारक ग्रंथालय उदयपुर में महिला समन्वय मिलन को संबोधित करेंगी यह जानकारी देते हुए प्रांत कार्यवाहिका वंदना वजीरानी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2022 से लेकर 2 नवंबर 2022 तक चित्तौड़ प्रांत के प्रवास पर वंदनीय प्रमुख  संचालिका जी का प्रवास है ।विभाग कार्यवाहिका सरला गुप्ता ने बताया कि कल के प्रवास की पूरी तैयारी कर ली गई है और प्रमुख संचालिका के प्रवास पर संगठन की गतिविधियों व अन्य बैठकों का भी आयोजन होगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!