मौसमी बीमारियों की रोकथाम की शपथ

उदयपुर 23 सितंबर। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामणिया के द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम की शपथ दिलाई। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रत्येक रविवार को प्रातः अपने-अपने घरों में कूलर, टंकियों, परिण्डे, फ्रिज ट्रे, फूलदान आदि को साफ रखने, छत पर रखे कबाड़ को हटाने, घरों के आसपास भी पानी एकत्र नही होने देने तथा मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया के नियंत्रण में अपना सहयोग देने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. राघवेन्द्र राय, डॉ.रागिनी अग्रवाल, डॉ.अशोक आदित्य, आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिले के समस्त खण्ड क्षेत्र के समस्त संस्थान-कार्यालयों में भी यह शपथ दिलाई गयी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!