महिला दिवस पर महिला रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

उदयपुर सवीना सेक्टर 9 v.i. p.कॉलोनी स्थित गॉड ग्रेस डेंटल क्लिनिक की ओर से आज दिनांक 8 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्र वासियों ने बड़ी मात्रा में बढ़ चढ़कर हर्षो उल्लास  के साथ भाग लिया और रक्तदान में सहयोग किया, क्लीनिक संचालिका डॉक्टर अनीता मौर्या ने प्रत्येक ब्लड देने वाली महिला  को ऊपरना पहना कर व तिलक लगाकर स्वागत किया एवं संस्थान की और से प्रत्येक को प्रमाण पत्र वितरित किया,रक्त शिविर में क्षेत्र वासियों के अलावा सलूंबर की भारी मात्रा में पब्लिक आई, सलूंबर के बस्सी गांव के सरपंच भवानी सिंह जी मुख्य अतिथि रहे समाज सेविका अनीता वीरवाल ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं, रोटरी क्लब मेंबर अशोक वीरवाल एवं साक्षी डोडेजा ने समस्त कार्यक्रम मैं ए प्रत्येक महिला को एक गुलाब देकर स्वागत किया और प्रत्येक महिला से निवेदन किया कि रक्तदान एवं देहदान को बढ़ावा देने की अपील की, एवं रक्तदान कार्यक्रम का समापन समारोह स्वेता राठौड़ द्वारा किया गया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!