महालक्ष्मी रथ यात्रा का 16 सितम्बर को डंूगरपुर मे होगा भव्य आगमन

– भव्य स्वागत हेतु सर्व समाज के तत्वाधान में गुप्ता ने ली तैयारी बैठक

डंूगरपुर। महालक्ष्मी रथयात्रा के डंूगरपुर जिले मे आगमन पर भव्य स्वागत करने की रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष तथा पूर्व सभापति केके गुप्ता के निवास पर बुधवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह रथ भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर जिला चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा होते हुए डूंगरपुर मे 15 सितम्बर की रात्रि को पहुंचेगा तथा 16 सितम्बर शुक्रवार को प्रात: 8 बजे तिजवड स्थित होटल साईं पैलेस से नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा व गांधी आश्रम होते हुए रथयात्रा खेरवाड़ा रवाना हो जायेगी।

गुप्ता ने कहा कि मां लक्ष्मी का रथ पूरे देश में घूम रहा है। इसकी संख्या 18 है तथा देश के हर छोटे से छोटे गांव में हर जिले में रथयात्रा  प्रवेश करेगी। इसका मूल उद्देश्य पूरा देश मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस रथ यात्रा का नेतृत्व अग्रवाल समाज कर रहा है। अग्रवाल समाज सदैव 36 कोम को साथ लेकर चलता है यह संदेश रथ के माध्यम से पूरे देश में जाएगा। इस रथयात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है सभी धर्मों के लोग महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पूरी रथ यात्रा को लेकर जगह – जगह जोर – शोर से तैयारियां चल रही है। आप सभी भी सपरिवार मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने अवश्य पधारें।

गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा हरियाणा में मंदिर की स्थापना को लेकर इस रथ का आयोजन किया गया है जोकि 108 फीट लंबा 108 फीट चौड़ा तथा 108 फीट ऊंचा विशाल मंदिर बनेगा। जिसकी लागत करीब 550 करोड रुपए है और यह है हर घर तक पहुंचेगा। जिससे समाज में जागृति और चेतना पैदा हो समाज संगठित हो तथा समाज के अंदर अनेकों प्रकार के विवाद समाप्त हो तथा मां लक्ष्मी आशीर्वाद दे, समाज आगे बढ़े और हमारा देश विश्व गुरु बने इन्हीं भावों को लेकर इस रथ को चलाया जा रहा है। जिसकी सफलता आमजन की भागीदारी से तथा उसके सहयोग से हो रही है।

बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि सर्व समाज द्वारा नगर में 31 भव्य स्वागत द्वार लगाकर मातारानी के रथ का भव्य स्वागत किया जायेगा।

इस बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स से प्रभुलाल पटेल, पवन दोशी, श्रीमाल समाज से प्रवीण श्रीमाल, बाबूलाल श्रीमाल, मुकेश श्रीमाल, जैन समाज से बदामीलाल वखारिया, पंकज जैन नवकार, विजय कुमार जैन, हर्षवर्धन जैन, जवाहरलाल जैन, अल्पेश जैन, राजेश जैन, चौबीसा समाज से सुरेन्द्र चौबीसा, मयंक शर्मा, अग्रवाल समाज से ओमप्रकाश मित्तल, दिलीप अग्रवाल, मदन अग्रवाल, रूपेश मित्तल, खडायता समाज से सतीश शाह, भावसार समाज से हिमांशु भावसार, जोगी रावल समाज से गटुनाथ रावल, प्रवालिया गौड समाज से उपेंद्र पण्ड्या, भारत विकास परिषद से गिरीश पानेरी, दिनेश श्रीमाल, सुथार समाज से नयन सुथार, श्रीमाली समाज से लक्ष्मीशंकर, राजपूत समाज से देवेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह पीठ, त्रिवेदी समाज से महेश त्रिवेदी, पँचाल समाज से देवेन्द्र पँचाल, समाज सेवी श्रवण शर्मा, रजनीश त्रिपाठी, गोपाल मराठा एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!