उदयपुर शहर में रविवार को पुलिस विभाग, महिला अधिकारिता व निर्भया स्क्वायड के सौजन्य से सड़क सुरक्षा के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती बाइक रैली निकाली गई।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि सड़क सुरक्षा व बेटियों के लिए सुरक्षात्मक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा व एसपी विकास शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। यह रैली उदियापोल, सूरजपोल, पारस चौराहा, रेती स्टैंड से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची जहां पुष्पों से रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली सूरजपोल से सिटी पैलेस के मुख्य द्वार, हाथीपोल, चेटक सर्कल, रानी रोड एवं यूआईडी सर्कल होते हुए फतहसागर की पाल पर समाप्त हुई।
बाइक रैली में दिया सड़क सुरक्षा के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
