बांसवाडा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक नूतन विद्यालय के विकास कार्यो का लिया जायजा

कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें – जिला कलक्टर श्री्र प्रकाशचन््रद शर्मा

बांसवाडा, 5 मई/ बांसवाडा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक नूतन विद्यालय के विकास कार्यो का जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को जायजा लिया और संबंधी एजेन्सी को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एनपीसीआई एल के मुख्य अभियन्ता श्री एस के वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी मावजी खांट, नूतन स्कूल के प्रीसीपल श्री राजीव जुआ सहित एजेन्सी से जुडे अधिकारीगण मौजूद थे।  जिला कलक्टर ने नूतन स्कूल परिसर में सीएसआर के अर्न्तगत हो रहे विद्यालय विकास के कार्यो को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 अवलोकन के दौरान मुख्य अभियन्ता वर्मा ने विकास कार्यो की जानकारी दी और बताया कि विद्यालय परिसर की कुल उपलब्ध भूमि में निर्माण हेतु प्रस्तावित कक्षा जिसके अनुसार 40 कक्षा-कक्ष स्मार्ट/ग्रीन बोर्ड सहित (कक्षा 1 से 12), उपकरणों से सुसज्तित 10 प्रयोगशालएं यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा (आईटी/यात्रा एवं पर्यटन), भूगोल प्रयोगशाला, आई.सी.टी./ कम्प्युटर, ड्राइंग एवं पेटिंग प्रयोगशाला सहित ग्रीन रूम सहित ऑडिटोरियम, पुस्ताकालय, वाचनालय कक्ष, पूर्ण सुसज्जित प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, पूर्ण सुसज्जित कार्यालय, उपकरणों व सामग्री से सुसज्जित खेलकूद कक्ष, वाद्ययंत्रों से सुसज्जित संगीत कक्ष बनाये जा रहें है।

उन्होंने बताया कि विकास कार्य में सभा भवन, परीक्षा नियंत्रण कक्ष, वाशरूम (बालक/बालिका/स्टाफ पृथक- पृथक, अनुमानित 10), एनएसएस रूम, एनसीसी रूम, स्काउट गाइड रूम, आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूम, किचन शेड, जिम, बालिकाओं के लिए कॉमन रूम, बास्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस रूम, सीडब्ल्यूएसएन के लिए रेम्प, सरस्वती माताजी का मंदिर, बौटेनिकल गार्डन, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल सुविधा, पार्किंग एरिया, इन्ब्रनेट सुविधा, सेनेट्री डिस्पेंसर मशीन, प्रत्येक कक्षा कक्ष में उद्घोषणा के लिए साउंड सिस्टम, ऑपन एरियर के लिए इंटरलॉकिंग ब्रिक्स तथा सोलर ऊर्जा प्लांट (10-15 किलोवाट) के प्रस्ताव के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

कंठाव ,सैनावासा , खमेरा व शहर के बस स्टेण्ड कैम्पों का किया अवलोकन
 जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को नगरपरिषद बांसवाडा द्वारा बस स्टेण्ड परिसर में चल रहे महगाई राहत शिविर का अवलोकन किया और शिविर में हो रहें पंजीयन कार्य में ओर गति देने और अधिक से अधिक लोगेा का पंजीयन करने के आवश्यक निर्देश शिविर प्रभारी को दिएं। जिला कलक्टर ने घाटोल उपखण्ड के ग्राम पंचायत कंठाव, सैनावासा व खमेरा के स्थाई कैम्पों का भी अवलोकन किया और लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ को बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिविर प्रभारी से शिविर में पंजीयन संबंधी कार्य में प्रगति लाने व अधिक से अधिक लोगेा को पंजीयन करने के निर्देश दिए।

महगाई राहत शिविरों में उत्साह के साथ करवा रहें पंजीयन, जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने वरेठ व करजी कैम्पों का किया अवलोकन
जिले भर में चल रहे महगाई राहत शिविरों एवं प्रशासन गावों व शहरों के संग शिविरों में लोगेा की काफी भारी भीड देखी जा रही है। आमजन राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने से पूर्व अपना पंजीयन करवाने के लिए कतारबद्व रहकर अपना पंजीयन करवा रही है। वही बडे उत्साह के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा रही है। गढ़ी उपखण्ड क्षेत्र की गढ़ी पं.स. क्षेत्र की बेड़वा व अरथूना पं.स. क्षेत्र की नाहली, घाटोल पं.स. की कंठाव, गोलियावाड़ा, बागीदौरा उपखण्ड क्षेत्र की बागीदौरा पं.स. की करजी व गांगड़तलाई पंचायत समिति की सेण्डनानी, आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की वरेठ, सज्जनगढ़ पं.स. क्षेत्र की मस्का बड़ा, कुशलगढ़ पं.स. की कलिंजरा तथा छोटीसरवन पंचायत समिति क्षेत्र की गागरवा ग्राम पंचायत में आयोजित कैम्पों में दिन भर पंजीयन कर मौके पर ही लाभाथिर्यो का लाभ पहुचाया।

करजी में लाभार्थियों से किया संवाद, दिये गारण्टी कार्ड
बागीदौरा के ग्राम पंचायत करजी में आयोजित शिविर में जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविरों में आएं और अपना पंजीयन करवाकर गारण्टी कार्ड प्राप्त करे।  उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करने मै  अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहॉ कि राज्य सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेको योजनाओं का लागू किया है जिसका समय रहते लाभ ले और आगे बढे।

जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया ने आनन्दपुरी के वरेठ में आयोजित शिविर में पहुचंकर लाभार्थियों से चर्चा कर योजनाओं के लाभ को बताया और कहा कि अधिक से अधिक लोग कैम्पों में आकर अपना पंजीयन करवाएं और योजनाओं का लाभ उठाए।

इस अवसर पर शिविर प्रभारीयों ने अपने अपने शिविरों में किये गये पंजीयन की जानकारी दी और ग्रामीणों को कहॉ कि वे शिविर में आकर अपना पंजीयन करवाकर योजनाओं का लाभ उठाए।

महगाई राहत कैम्पों व प्रशासन गांवों व शहरों के संग शिविरों की समीक्षात्मक बैठक शनिवार कोमहगाई राहत शिविर एंव प्रशासन गांवों व शहरों संग अभियान के तहत 24 अप्रेल से अब तक की प्रगति को लेकर शनिवार को सांय साढे पांच बजे जिला कलक्टर श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला नेदी।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना क्रियान्वयन बैठक आज
बांसवाड़ा, 5 मई/ वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत बजट घोषणा  मे जोड़े गए नए तीर्थ स्थान एवं लंबित प्रार्थना पत्र पर विचार करने के लिए राज्यस्तरीय कमेटी की बैठक आज शासन सचिवालय जयपुर में आयोजित होगी।  राज्य स्तरीय समिति सदस्य पूर्व विधायक रमेश पंड्या ने बताया कि तीर्थ यात्रा में रामेश्वरम, गंगासागर, जगन्नाथ पुरी, तिरुपति ,द्वारकापुरी, वैष्णो देवी, कामाख्या, उज्जैन ,मथुरा , वृंदावन,हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज ,वाराणसी , सोमनाथ,अयोध्या, सम्मेद शिखर ,वैद्यनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग, त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्रवणबेलगोला को शामिल किया गया है।इस यात्रा से संबंधित कोई भी सुझाव देना चाहे तो वह प्रेषित कर सकते हैं।  जिले से अब तक 1000 से अधिक लोग इस यात्रा के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं जो कि बड़ी उपलब्धि है। आने वाले महीनों में इसकी संख्या और बढ़ेगी ऐसा विश्वास है। यात्रा के दौरान रहने खाने एवं पर्यटन से जुड़ी हुई विभिन्न व्यवस्थाएं सरकार के स्तर पर बहुत अच्छी तरह की जा रही है। इसे और बेहतर बनाने के लिए कमेटी के समक्ष बात रखी जाएगी। देवस्थान विभाग आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी ने बताया कि बैठक में गृह विभाग ,पर्यटन विभाग, चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी व गैर शासकीय सदस्य  भी भाग लेंगे।

सीएचओ का 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ, सीएमएचओ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

बांसवाड़ा,5 मई/सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने 35 सीएचओ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ ताबियार ने सीएचओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारे प्रयास होने चाहिए कि हमारे पास आने वाला हर व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो उसकी स्वास्थ्य समस्या का समाधान हो। यदि कोई पेशेंट हमारे पास आए और उसका इलाज हमारे दायरे से बाहर है तो भी उसे मदद करें।

प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोग, वृद्धजनों की देखभाल, लंबित बीमारी से ग्रसित लोगों की देखभाल, मुख स्वास्थ्य, नेत्र रोग, नाक, कान और गला रोग पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान रोगांे की पहचान कर उनकी शुरूआत में ही इलाज करने के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान प्रशिक्षण कॉर्डिनेटर वीरंेद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षक मयंक पंडया, हितेश पाटीदार, यशराज सिंह चारण ने विभिन्न जिज्ञासयों को शांत किया।

ग्राम पंचायतों में छह नवीन पशु उप केन्द्र खोले 
बांसवाड़ा, 5 मई। जिलेे के पशु चिकित्सा सुविधा पशुपालकों को सहज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा संस्था विहिन ग्राम पंचायतों में नवीन पशु उप केन्द्र खोलने की घोषणा वर्ष 2023-24 में जिले में छह पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले गये हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नित्यानंद पाठक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बांसवाड़ा के पशु चिकित्सा संस्था विहिन ग्राम पंचायत केसरपुरा, देवगढ़, बरवाला राजिया तथा विधानसभा क्षेत्र गढ़ी की ग्राम पंचयात पाराहेड़ा, नाहली तथा विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा की ग्राम पंचायत बोरवानिया में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!