बजट पूर्व परिचर्चा के संबंध में संशोधित आदेश जारी

उदयपुर 2 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत करने से पूर्व ‘जनता के सुझाव, जनता के बीच’ को आधार मानकर प्रदेश के स्टेकहोल्डर्स के साथ परिचर्चा की जा रही है ताकि इनके बहुमूल्य सुझाव को बजट में शामिल किया जाकर समावेशी बजट तैयार किया जा सके। इसी क्रम में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टेकहोल्डर्स के साथ परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि भूमिहीन मजदूर और औद्योगिक मजदूरों के साथ परिचर्चा का आयोजन 4 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक होगा इसके लिए नोडल अधिकारी श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी को बनाया गया है। इनके साथ वित्त विभाग के प्रतिनिधि के रूप में पंकज शर्मा रहेंगे। इसी प्रकार वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, विमंदित बालगृह, छात्रावास, बालग्रह आदि के साथ परिचर्चा का आयोजन 4 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा जिसके नोडल अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत तथा बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना शर्मा होंगे इनके साथ वित्त विभाग के प्रतिनिधि के रूप में स्वाति शर्मा उपस्थित होंगी। इसी प्रकार कारागार के संबंध में बजट परिचर्चा का आयोजन 4 नवंबर को ही प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 9.30 बजे तक होगा जिसके नोडल अधिकारी केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक राजेंद्र कुमार होंगे इनके साथ वित्त विभाग के प्रतिनिधि अंकज शर्मा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की बजट परिचर्चा का आयोजन 4 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा जिसके लिए जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और इनके साथ वित्त विभाग के प्रतिनिधि के रूप में स्वाति शर्मा उपस्थित रहेंगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!