पण्ड्या ने सलूंबर पहुंचकर जनजाति बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

छात्राओं की समस्याओं का नियमित रूप से समाधान करें –पंड्याउदयपुर 20 नवंबर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद (टीएसी) सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास सलूंबर सलूंबर का निरीक्षण किया और यहाँ रह रही छात्राओं से समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान यहां कार्यरत प्राचार्य, वार्डन तथा अन्य कर्मचारियों, विद्यालय विकास समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को लेकर पूछा। पण्ड्या ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

छात्राओं ने बताई इस प्रकार की समस्याएं

छात्राओं ने इस दौरान पुराने भवन की मरम्मत, बाउंड्रीवॉल तथा कमरों में लगी खिड़कियों के कांच लगवाने, नवीन टॉयलेट के निर्माण आदि की आवश्यकता बताई जिस पर पण्ड्या ने जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा इस बालिका आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास के मरम्मत एवं रखरखा हेतु 5 जुलाई 2022 को स्वीकृत 58.77 लाख रुपए के कार्य तत्काल पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

हाथों-हाथ विद्युत लाइन दूर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

पण्ड्या ने बालिकाओं के कमरे के नजदीक से गुजर रही विद्युत लाइन को दूर शिफ्ट करने के निर्देश सहायक अभियंता को दिए। विद्यालय परिसर में लगे हुए सोलर ऊर्जा पनघट का भी अवलोकन किया और पीएचईडी को निर्देशित कर टेक्नीशियन को मोके पर बुला कर पनघट पेयजल पंप दुरुस्त करवाया। इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र पाटीदार ने भूमि आवंटन हेतु आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने का विश्वास भी दिलाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!