दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था

उदयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व उदयपुर शहर में दिनांक 05.10.2022 को सांयकाल महाराणा भोपाल स्टेडियम, उदयपुर में मनाया जावेगा। इस अवसर पर यातायात संचालन बाबत् विषेश इंन्तजाम निम्नानुसार किये गये है।:-
01. रावण दहन के समय गुरू गोविन्द सिंह स्कुल की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा। दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल चेटक स्थित कब्रिस्तान दीवार के पास रहेगी।
02.शिक्षा भवन चैराहे से जो व्यक्ति चार पहिया वाहनों में रावण दहन का कार्यक्रम देखने आना चाहते है वे अपना वाहन शिक्षा भवन से रेेल्वे काॅलोनी होकर देत्यमगरी एन.सी.सी. आॅफिस के सामने सड़क के दोनो और पार्किंग करके स्टेडियम पहुंॅच सकते है।
03. चमनपुरा, लोहाबाजार, झरियारोड़ आवागमन के लिए चालु रहेगा।
04. हाथीपोल से चेटक की तरफ तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा।
05. चेटक से पहाडी बस स्टेण्ड की तरफ वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा।
06. लोककला मण्ड़ल से पहाड़ी बस स्टेण्ड की तरफ हर प्रकार के वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा व लोककला मण्डल से मधुवन की तरफ से आ-जा सकेगें।
07. यू.आई.टी नजर बाग से मोहता पार्क की तरफ वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा।
08. कोर्ट चैराहा से हाॅस्पीटल रोड़-चेटक मार्ग पर वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा।
पार्किंग स्थल निम्न जगहों पर रहेगाः-
01. लोककला मण्डल के पास।
02.जीवन निवास के सामनें।
03. आकाशवाणी के पिछे।
04. एन.सी.सी. आॅफिस के बाहर।
05. दो पहिया वाहनों के लिए गुरू गोविन्द सिंह स्कुल के पास।
06. शिक्षा भवन के सामने कब्रिस्तान की दीवार के पास।
उक्त व्यवस्था सांयकाल 04 पीएम से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!