बाड़मेर का आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब प्रथम के मध्य कड़े मुकाबलें में आर एन टी स्पोर्ट्स क्लब 5 विकेट से विजयी रही
उदयपुर . राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा उदयपुर शहर के तत्वाधान में आयोजित तृतीय कोरोना वारियर्स राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मेच के आखिरी दिन श्ुरूवात में जीएमसी बाड़मेर का रॉयल बिरसा क्लब उदयपुर के बीच मुकाबला हुआ । फील्ड क्लब मैदान प्रभारी जितेंद्र भटनागर ने बताया कि जीएमसी बाड़मेर 25 रन से विजय हुई एवं दिलीप कुमार मैन ऑफ द मैच रहे । दूसरे मेच में प्रताप इलेचन चितौडग़ढ़ का एसएमएस नर्सिंग जयपुर के बीच मुकाबले में जयपुर 9 विकेट से विजयी हुई एवं योगेंद्र चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे । एमबीए मैदान के प्रभारी दिनेश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल सुपर किंग कोटा का एस एम एस हॉस्पिटल एमएच जयपुर के हुए मुकाबले में जयपुर हॉस्पिटल 9 विकेट से विजयी हुई व मैन ऑफ द मैच सुरेश कुमार मीणा रहे । दूसरे मेच में चूरु रॉयल स्टार का सीएमएचओ रॉयल भीलवाड़ा के बीच मुकाबले में सीएमएचओ भीलवाड़ा 5 विकेट से जीती व मैन ऑफ द मेच ओमजी रहे । क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पहले क्वार्टर फाइनल में सनसिटी 11 जोधपुर का आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब सेकंड के बीच कड़ा मुकाबला में सनसिटी ने 25 रन से जीत हासिल की व मैन ऑफ द मैच विकास मीणा रहे । फील्ड क्लब में क्वार्टर फाइनल में एस एम एस हॉस्पिटल जयपुर एमएच 11 का एसएमएस नरसिंह अवतार के मध्य मुकाबले में एस एम एस हॉस्पिटल 50 रन से जीती व मैन ऑफ द मैच पियूष चौधरी रहे । उसी तरफ फिल्ड क्लब में क्वार्टर फाइनल में 10 फरवरी आफ जीएमसी बाड़मेर का आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब प्रथम के मध्य कड़े मुकाबलें में आर एन टी स्पोर्ट्स क्लब 5 विकेट से विजयी रही व मुकेश वेद मैन ऑफ द मैच रहे । एमबी ग्राउंड में चल रहे अंतिम क्वार्टर फाइनल में बीकानेर रॉयल एसपीएमसी इलेवन का एस एम एस हॉस्पिटल जयपुर के बीच मुकाबला में बीकानेर रॉयल की 56 रन से जीत हुई व मैन ऑफ द मैच गणपत रहे । उदयपुर टीम की हौसलाअफजाइ के लिए जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक तारा सालवी, हेमंत आमेटा, भगवान सिंह गहलोत सहित सैंकडों नर्सिंग अधिकारी मैदान में उपस्थित रहे ।
फोटो 1. उदयपुर की विजयी टीम की हौसलाअफजाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर ।
तृतीय कोरोना वारियर्स राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट-तीसरे दिन हुए लिग मैच व क्वार्टर फाईनल
