उदयपुर 12 सितंबर। पशुपालन विभाग व चाइल्ड फंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में लंपी वायरस के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली, पशुपालन विभाग के डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी, डॉ. ओमप्रकाश साहू एवं चाइल्ड फंड इंडिया से आशीष चौधरी, शंकर प्रजापत आदि मौजूद रहे। यह रथ गोगुंदा क्षेत्र के विभिन्ने गावों में जाकर लंपी वायरस से बचाव व सक्रमण को रोकने के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर चाइल्ड फंड इंडिया द्वारा करीब 1 लाख रुपए के जीवन रक्षक किट एवं दवाइयां भी पशुपालन विभाग को उपलब्ध करवाई गई।
कलक्टर ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता रथ किया रवाना
