एडीजे शर्मा ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास-व सीएचसी गोगुंदा का औचक निरीक्षण

उदयपुर एक सितंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशों के क्रम मे प्राधिकरण सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोगुंदा का औचक निरीक्षण किया।
सचिव शर्मा ने निरीक्षण के दौरान एससी-एसटी की बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाए के बारे में जानकारी प्राप्त की और छात्रावास में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जाना।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोगुंदा के निरीक्षण के दौरान प्रसूताओं को राज्य सरकार द्वारा कलेवा योजना के तहत दिए जाने वाले खाने व् अन्य सुविधाओं की जांच की गई और परिसर को स्वच्छ रखने व विभिन्न सुविधाएं उपल्ब्ध कराने के निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!