उप जिला प्रमुख उदयपुर की आई.डी/फेसबुक क्लोन कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करनेके मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थानान्तर्गत विगत 5 नवम्बर 22 को प्रार्थी पुष्कर तेली पुत्र पन्नालाल तेली उप जिला प्रमुख,उदयपुर निवासी सदर बाजार, गोगुन्दा, उदयपुर ने पेश रिपोर्ट की कि दिनांक 05.11.2022 को मुझे पता चला कि मेरी मैल आई.डी. किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक करके मेरी प्रोफाईल व मेरी आईडेन्टी चुरा कर वाॅटसअप नम्बर 7008412250 पर मेरी चुराई हुई प्रोफाईल फोटो लगाकर स्वंय को पुष्कर तेली उप जिला प्रमुख,उदयपुर बताकर मेरे परिचित लोगो को धोखे में रख उनसे रूपयांे की मांग की। जिस पर मेरे परिचित गणेश देवडा व अन्य लोगो ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गये यु.पी.आई बार कोड 8159831866/ल्ंचसपर रूपये भेज दिये। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी आई.डी. को हैक करके मेरी प्रोफाईल व मेरी आईडेन्टी चुरामेरे परिचित गणेश देवडा व अन्य लोगों से धोखे में रख रूपये ले लिये।वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 482/2022 धारा 417,419,420 भा.द.स. व धारा 66 सी,66डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकासशर्मा द्वारा साइबर अपराधोंपर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विषेषअभियान के तहत कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वाके सुपरविजन में योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारी थाना गोगुन्दा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त असलम खान पुत्र सरसा खान निवासी नया बासी का मोहल्ला, गांव अलापुर, अकबरपुर, जिला अलवरको अकबरपुर, अलवर से डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने प्रकरण के प्रार्थी व अन्य लोगो की फेस बुक आईडी को क्लोन कर लोगों को धोखे में रख उनसे युपीआई/फोन-पे/गुगल-पे/पेटीएम के माध्यम से रूपये लेना स्वीकार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

तरीका वारदातः-अभियुक्त असलम खान मोबाइल एप्प के जरिये फेसबुक आई.डी. को क्लोन कर उसी व्यक्ति की प्रोफाईल फोटो चुरा किसी दुसरे मोबाईल नम्बर से वाॅटसअप अकाउण्ट बना कर संबधित व्यक्ति के फेसबुक दोस्तो को वाॅटसअप के जरिये मैसेज भेजकर कई प्रकार के बहाने बना लोगों को झांसे में लेकर आरोपी द्वारा भेजे गये क्यु.आर. कोड पर चालाकी से रूपये ट्रांसफर करा लेता था।

टीम सदस्यः योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारीगोगुन्दा, विजेश कुमार हैडकानि., नन्दकिशोर गुर्जर कानि.1818, ओमप्रकाश कानि.936 , मनीष कुमार कानि.1723।, लोकेश रायकवाल कानि. साइबर सैल

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!