अग्रसेन जयन्ति शोभायात्रा मार्ग सजेगा दुल्हन की तरह-पूरे मार्ग में लगेंगे स्वागत द्वार-केसरिया ध्वज

शाही लवाजमे-गजराज-अश्वरोही दल-अश्वरथों से सज्जित होगी शोभायात्रा
भारी अग्रसमुदाय चारों दिशाओं में गुजायेंगे अग्रसेन जयकारे
जयन्ती काउन्ट डाउन प्रारम्भ, मात्र 3 दिन बाद सोमवार को होगा भव्य आयोजन
उदयपुर, 22 सितम्बर। भगवान अग्रसेन के संदेश समाजवाद एक रूपया एक ईंट से करे जन-जन का कल्याण, देश में कोई गरीब नहीं रहे सक्षम व्यक्ति औरों को भी सक्षम बनाये। पशुवध-बली का बहिष्कार कर शुद्ध शोभायात्रा अपनाएं। जीओ और जीने दो से अहिंसा एवं सर्वजन हीतार्थ सर्व जन सुखाय सहित अग्र साम्राज्य उग्र संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देष्य को जन-जन तक पहुंचाने-अग्रसेन-अग्रबन्धु अग्रवाल कुल वशज को समाजोन्मुखी बनाने, नई पीढ़ी को भी अपने पितामह महाराजा अग्रसेन भगवान के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित करने के परोपकारी उद्देश्य जो एक और जहां पूरे एक माह से अग्रवाल समाज अपने सदस्यों के लिये अनेक सामाजिक सांस्कृतिक ज्ञानवर्धक मनोरंजक सम्मान समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है। वही दूसरी और भगवान अग्रसेन के 5146वें अवतरण दिवस पर जन चेतना शोभायात्रा का भी भव्य आयोजन मात्र 3 दिन बार सोमवार 26 सितम्बर को करने जा रहा है।
समाज के प्रचार प्रभारी नारायण अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैष्णव भवन मेंशोभायात्रा रवानगी से पूर्व प्रातः 8 बजे अग्रसेन भगवान कुलदेवी मां आद्यलक्ष्मी जी का सामूहिक दर्शन महाआरती-पूजन- झण्डारोहन तथा संसार के सभी जीवों की सुख समृद्धि धन धान्य वैभव उन्नति, उत्तम स्वास्थ, चहूं और खुशहाली आदि की मंगल कामना हेतु महायज्ञ-हवन में अठारह गौत्रों के जोड़ों एवं समस्त अग्रबन्धुओं द्वारा युगन्धित दृष्य, शाकस्य की आहुतियां पदरा मंगल प्रार्थना की जायेगी। तत्पश्चात् मानव हीतों हेतु परोपकार हेतु भव्य रक्तदान केम्प का आयोजन किया जायेगा। सांय 4 बजे से टाउन हॉल से भव्य अग्रसेन शोभायात्रा का अग्रसेन जयकारों के साथ नगर भ्रमण होगा। पूरे षहर के हर अग्रवाल प्रतिष्ठान-निवास पर केसरिया अग्रसेन ध्वज पत्ताका फहरायी जा रही है। पूरे शोभायात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया-सवारा जा रहा है। पूरे मार्ग में हजारो ध्वज एवं सभी प्रमुख चौराहों एवं सूरजपोल द्वार को भी आकर्षण रूप से सज्जित किया जा रहा है। पूरे जुलूस मार्ग में 101 से भी अधिक स्वागत द्वारा लगेंगे।
नारायण अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह अग्रबन्धु-अग्र समाज, अग्र-व्यवसाईयों संस्थाओं सर्व समाज द्वारा एक और जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत सत्कार एवं भगवान की आरती की रस्म निभायी जायेगी। वहीं सभा शोभायात्रियों के लिये अनेक प्रकार के मिष्ठान-ड्रायफुट- फलाहार-सेगारी व्यंजन, फल-फ्रुट शिकजी-छाछ, मिल्करोज, नमकीन जैसे व्यंजनों से आवभगत मान मनुहार की जायेगी।
शोभायात्रा की भव्य तैयारियां पांचों पंचायतों की महासभा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में इसके मुख्य संयोजक एवं अग्रवाल वैष्णव समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल (कानूनगो) उप मुख्य संयोजक एवं महासचिव दिनेश बसंल तथा प्रवासी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पित्ती, लक्ष्करी अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, धानमण्डी अग्रवाल समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं इन्हीं समाज के महामंत्री क्रमश राजेष अग्रवाल, शिवप्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, तरूण मंगल सभी महिला अध्यक्ष मंत्री एवं 150 से भी अधिक कार्यकारिणी संयोजक पदाधिकारियों द्वारा विगत एक माह से भी अधिक समय से रात दिन एक कर की जा रही है जिन्हे अन्तिम रूप दिया जा रहा है। शोभायात्रा में शामिल विचित्र वेशभुषा-षाही पोशाक धारण करने वाले 12 वर्ष तक के सभी तरूण वर्ग को पुरूस्कृत किया जायेगा। 13 वर्ष से ऊपर के अविवाहित युवक-युवतियों, विवाहित महिलाओं एवु पुरूषों में से सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार-पोशाक-राजशही परिधान पारम्परिक वेशभुषा के आधार पर सभी पंचायत द्वारा अपने-अपने स्तर पर दो-दो प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग से चयन कर समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्या मंच से पुरूस्कृत किया जायेगा।
इन सभी में भाग लेने वालों को आज से शोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व तक अपना नाम पंजीयन संयोजकगण रेखा अग्रवाल, संतोष पित्ती, अंजली गुप्ता, अनिता जैन एवं नीतू गुप्ता को करना होगा। समाज जनों हेतु शोभायात्रा स्थान टाउन हॉल में केसरिया साफा-दुपट्टा-केसरिया केंप आदि की व्यवस्था भी की गयी है। वहीं महिलाओं हेतु सिर पर कलश लेकर चलने हेतु कलषकी व्यवस्था भी की गयी है। वहां सैंकड़ों महिलाएं अपने घर से भी कलष सज्जित कर षामिली होगी।
शोभायात्रा को भव्य से भव्य रूप प्रदान करने हेतु इसके प्रमुख संयोजक रविन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, राकेश गर्ग एवं सुनील अग्रवाल इसे ऐतिहासिक रूप प्रदान करने में लगे है। वहीं इनके साथ स्कुटी एवं बुलेट मोटर साईकिल रैली में 500 से भी अधिक युवक युवतियों पुरूषों को सहभागी बनाने हेतु संयोजक रमा मित्तल एवं नीतू गुप्ता का जोश पूरे चरम पर है। इन सभी संयोजकों का प्रयास नगर वासी मात्र दस दिन पूर्व भव्य रथ यात्रा में देख चुके है। इनका प्रयास इस शोभायात्रा को पूर्व से भी अधिक सफल एवं भव्यता प्रदान करने का रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!