जिला परिषद सीईओ ने पंचायत समिति भीण्डर में ली समीक्षा बैठक

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
नरेगा कार्यों सहित पंचायत समिति के कार्यालयों का किया निरीक्षण
उदयपुर 9 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने गुरुवार को पंचायत समिति भीण्डर एवं वल्लभनगर के ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, तकनीकी सहायकों सहित शाखा प्रभारियों की पंचायत समिति भीण्डर में बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने नरेगा कार्यों सहित पंचायत समिति के कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, तकनीकी सहायकों सहित शाखा प्रभारियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा निस्तारण प्रबंधन हेतु निर्धारित कार्य नियत समयावधि में पूर्ण करने, आवास के अपूर्ण कार्यों को लाभार्थियों से समन्वय कर शीघ्र पूर्ण कराने, अपूर्ण भवन निर्माण के कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित कराने, महानरेगा में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने, सभी कार्मिक राजकाज पोर्टल पर ई- फाइलिंग से कार्य सम्पादित करने सहित विभिन्न योजनाओं में असन्तोषजनक प्रगति होने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
सीईओ ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आमजन के कार्य नियत समय पर सम्पादित करने, महानरेगा में श्रमिकों को समय पर भुगतान करने, औसत श्रमिक दर बढ़ाने, अपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने, बकाया एबीपीएस का कार्य तत्काल कराने, ग्राम पंचायतों में समुचित सफाई व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में भीण्डर के विकास अधिकारी गुलाब सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुल्तान सिंह सहित सहायक अभियंता, एमआईएस, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एसबीएम कार्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सहित अन्य शाखाओं के प्रभारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत परिसर में परिण्डे भी बांधे और संबंधित कार्मिकों को इनके सार-संभाल के निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!