उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को युवा सम्मेलन का सफल आयोजन नेशनल मिष्ठान भंडार सेक्टर 4 में किया गया। सम्मेलन में युवाओं में राष्ट्रनिर्माण आत्मनिर्भरता एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और आने वाले समय में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से आज युवाओं को रोजगार स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश सहकारिता संयोजक प्रमोद सामर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत अभियान में युवा पीढ़ी अपने नए विचारों से एंटरप्रेन्योरशिप से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं उनका जोश जुनून उल्लेखनीय है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी पोखरना ने स्वागत करते हुए कहा कि की युवा टीम हर मोर्चे पर हर सेवा कार्य में संगठन के कार्य में हमेशा अग्रणी रहती है और नवाचार के साथ अपने कार्य निरंतर करती हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी महामंत्री व पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पारस सिंघवी डॉ पंकज बोराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की आत्मा है। आज जनमेंदिनि की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि देश के विकास में निरंतरता के साथ काम कर रहे है।
युवा सम्मेलन संयोजक सुरेंद्र सिंह पंवार ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु बागड़ी ने सभी अतिथियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में संकल्प के साथ हुआ।
सम्मेलन में जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा पारस सिंघवी अलका मूंदड़ा बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा डॉ जिनेंद्र शास्त्री बी एल चौधरी पूर्व विधायक
तख्त सिंह शक्तावत खूबीलाल पालीवाल मोहित सनाडय तुषार मेहता मनोहर चौधरी दिलीप सिंह शंभू गमेती खुशबू मालवीय अशोक शर्मा सिद्धार्थ शर्मा अशोक नागदा युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी पोखरना स्थानीय मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव हिमांशु बागड़ी रंजीत दिगपाल रंजीत दिगपाल कपिल राठौड़ मनोज साहू योगेश पालीवाल वैभव भंडारी इंद्रजीत सिंह जितेंद्र गुर्जर परवीन सिंह चौहान प्रेम सिंह सिसोदिया समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित भाजपा के प्रदेश जिला मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एलईडी रथ पर राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियां पर फिल्म देखी गई। देश भक्ति गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा।
