श्री हरिओम जनजाति छात्रावास में युवा बैठक संपन्न 

 (प्रतीक जैन)
               खेरवाड़ा, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जिला के तत्वावधान में श्री हरिओम जनजाति छात्रावास खेरवाड़ा में युवा बैठक संपन्न हुई। इस युवा बैठक में वैभव सुरंगें अखिल भारतीय युवा प्रमुख नागपुर महाराष्ट्र, जगदीश कुलमी प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद उदयपुर, डॉ रामलाल मीणा प्रदेश सह मंत्री, नाथुलाल कलासुआ जिला युवा प्रमुख , शंकर डामोर कांतिलाल खराड़ी, संजय डामोर मचंस्थ अतिथि रहे। अतिथि परिचय जिला संगठन मंत्री ईश्वरलाल आमलिया द्वारा करवाया गया। अतिथि स्वागत उदबोधन युवा प्रमुख नाथुलाल कलासुआ द्वारा किया गया। वैभव सुरंगें ने बताया कि जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास को पढ़कर, समझकर उसे संरक्षित करना और उसे आगे बढ़ाना आज के युवाओं का दायित्व है साथ ही बताया कि आज का युवा पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक मूल्यों के केरियर गाइडलाइन, जनजाति इतिहास लेखन पर भी फोकस करें। आगामी समय में ब्लाक स्तर पर जनजाति विषयों को लेकर कार्यशाला हेतु योजना बनाई गई। इस युवा बैठक में लालुराम कटारा प्रदेश संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के जिला मंत्री मगन डामोर, सह मंत्री बलदेव दरंगा,बद्री लाल भगोरा, हरीश भगोरा, शा.शि. हीरालाल भगोरा, सुभाष फेरा, चन्द्र प्रकाश अहारी, भीमराज, जयन्ति लाल,राहुल डामोर, युवा समाजसेवी एवं प्रशासक ग्राम पंचायत खानमीन के अरविंद , सुनिल डामोर, राजेन्द्र खराड़ी, दिनेश भगोरा,राकेश भगोरा, नरेश डामोर, रमेश, देवीलाल, अविनाश, अटु परमार, टीना मीणा, शीला कुमारी, हकरा भाई, भूरालाल गमेती, चम्पा लाल एवं कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!