युवा महोत्सव 7-8 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगा आयोजन

युवा महोत्सव में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

20 कलाओं के साथ 500 से अधिक युवा कलाकारों कीे भागीदारी  
चित्तौड़गढ़ 5 अगस्त। राजस्थान युवा महोत्सव 2023-24 के तहत् जिलास्तरीय युवा महोत्सव 7 एवं 8 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। आयोजन में ब्लाॅक स्तर पर हुए युवा महोत्सव की प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे।
सांस्कृतिक विरासत ंके उन्नयन के प्रयास को लेकर राजस्थान युवा बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन में जिले के 500 से अधिक युवा अपनी कलाओं के रंग बिखरेंगे। राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज कर उन्हंे प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने के उद्देश्य ये आयोज्य इस महोत्सव में 20 कलाओं को लेकर युवा एक मंच पर होंगे।
आयोजन सचिव एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद दशोरा ने शनिवार को कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।
उद्घाटन सोमवार को
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन सोमवार 7 अगस्त को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी आॅडिटोरियम में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। जिला कलक्टर श्री पीयुष सामरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत उपस्थित रहेगें।
एक मंच, 20 कलाएं, 500 से अधिक प्रतिभागी  
समसा के कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक श्री नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं- सामुहिक लोक गायन, सामुहिक लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य-कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन (हिन्दुस्तानी), नाटक, चित्रकला (पोस्टर बनाना, मिट्टी मॉडलिंग), भित्ती चित्र, आशू भाषण स्लोगन लेखन व कविता, शास्त्रीय वाद्य यन्त्र- हारमोनियम, तबला, बांसुरी, गिटार, सितार, मृदंग, वीणा, फोटोग्राफी साथ ही राजस्थान की लुप्त कला- फड, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा, लंगा मांगणीहार, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि का आयोजन होगा। इस दौरान राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को केरियर मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!