उदयपुर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए गिर्वा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा की ओर से सोमवार को राजस्थान युवा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिर्वा ब्लॉक में कुल 2070 प्रतिभागियों ने आॅनलाईन पंजीयन करवाया है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा गिर्वा कुंजबिहारी भारद्वाज ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, एकल गीत आदि करीब 22 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपना परचम फहराने का मौका मिलेगा।
शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला 3 को उदयपुर आएंगे
उदयपुर। शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा (पंचायती राज के अधीनस्थ), कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बीडी कल्ला आगामी 3 अगस्त को उदयपुर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार डॉ कल्ला 3 अगस्त को सुबह 6.40 बजे जयपुर से विमान द्वारा प्रस्थान कर 7.50 बजे उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां दिन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और अगले दिन 4 अगस्त को सुबह 8.20 बजे विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
—
