डूंगरपुर, 31 मई । उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र तीन पट्टी सरेरा के निकट बाइक सवार युवको सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। हादसे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सुबह मृतक युवक के परिजन मोर्चरी पहुंचे जहा मृतक युवक के पिता ने कावा परमार ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसका बेटा महेश परमार बीती देर शाम घर के काम से निकला हुआ था। रास्ते में तीन पट्टी सरेरा के निकट सामने आ रही तेज रफतार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार के फरार हो गया। गंभीर रूप घायल महेश को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहा इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट पेश को। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज़ करते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक मौत
