उदयपुर 23 जनवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में शुक्रवार बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।
पर्व को मनाए जाने के उपलक्ष्य में डाइट की “सरस्वती वाटिका” में स्थित सरस्वती मंदिर को सजाया गया जहां शुक्रवार प्रातः दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही विश्व शांति एवं लोक कल्याण हेतु यज्ञ में पं सत्यप्रिय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई जिसमें डाइट स्टाफ के साथ ही संस्थान में अध्ययनरत डीएलएड छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान महाआरती के साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इस अवसर मंदिर की पुरानी ध्वजा उतार कर नई ध्वजा धराई है।यज्ञ के अंत में कन्या पूजन तथा भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया।
