उदयपुर 14 अप्रेल 2023 भारत रत्न व संविधान निर्माता स्व. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रातः 11 बजे देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सभी उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर भावभीनी श्रदांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर गोपालसिंह चौहान, गुलाबसिंह राव, मोडसिंह सिसोदिया, बाबुलाल जैन, कमलसिंह चौधरी, नवलसिंह चुण्डावत, अर्जुनलाल मेनारिया, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश गमेती, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश पटेल, गोपाललाल सरपटा, कन्हैयालाल चर्तुवेदी, पुर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, मोहम्मद खान, गौतमलाल मीणा आदि उपस्थित थें।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर पुष्पांजली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
