प्रतापगढ़। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 20 से 26 मार्च तक विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सीएचसी और जिला चिकित्सालय में मुख स्वास्थ्य पर जागरूकता गतिविधियां होंगी। सीएमएचओ डाॅ वीडी मीना ने बताया कि सप्ताह के पहले दिन मुख स्वास्थ्य के संबंध में ओरल हेल्थ के बारे में जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसी के तहत चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को ओरल हेल्थ, हाइजिन, सही टॅथ ब्राशिंग टैक्निक के बारे में बताया गया। इसी के साथ मुंह की साफ-सफाई, मुख रोगों की पहचान, तंबाकू के नुकसान और मुख रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख स्वास्थ्य को लेकर अभी भी कई लोगों में भ्रांतियां है। इसके बारे में अभी भी लोग जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्ेश्यों के बारे में जानकारी दी।
26 तक मनाएंगे विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह
