उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारीका भानु प्रताप ने बताया तीन दिवसीय ‘पैराहन प्रदर्शनी’ का समापन रविवार को ‘उदयपुर सावन उत्सव’ के रंग-बिरंगे आयोजन के साथ हुआ।
इस आयोजन में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया और राजस्थानी वेशभूषा में सज-धजकर हिस्सा लिया और सावन का उल्लासपूर्ण स्वागत किया।
इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण महिलाओं की सहभागिता रही, जहां उन्होंने सांस्कृतिक फैशन शो, झूले, लोकगीत, और खेल-प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वातावरण को संगीतमय और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में ‘उदयपुर सावन क्वीन’ का चयन किया गया, साथ ही महिलाओं को 9 विशेष टाइटल्स से नवाजा गया।
इस उत्सव का सफल संयोजन शी सर्कल इंडिया की ओर से सिंह पंजाबी ढाबा की नवनीत कौर छाबड़ा और चिकली पोप की श्वेता नागौरी द्वारा किया गया। महिलाओं को मंच देने के इस प्रयास की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वालों में स्वर्ण सिल्वर से सोनू जैन, डी प्लस शानदार से रुखसाना साबुनवाला, आरके प्रॉपर्टी से कृष्णा कौशिक, गीतांजलि हॉस्पिटल से कल्पेश राजभर, एचटीएम स्टील से अल्फिया मेहदी और क्रिएशन ग्रुप से राजेश शर्मा प्रमुख रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतीक्षा दवे और विजयलक्ष्मी गलूडिया उपस्थित रहीं, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी उदयपुर की महिलाओं ने ‘पैराहन प्रदर्शनी’ को भरपूर समर्थन दिया। इस तीन दिवसीय आयोजन में न केवल महिला उद्यमियों को मंच मिला, बल्कि लाखों की बिक्री से आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिला।
प्रदर्शनी के सफल संचालन में आरके प्रॉपर्टी, डी प्लस शानदार, और गीतांजलि हॉस्पिटल का विशेष योगदान रहा। आयोजन महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
उदयपुर की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया ‘सावन उत्सव’, पैराहन प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन : तारीका
