सेन समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया फागणीया महोत्सव

उदयपुर। रंगोंत्स्व के दौर मे सेन समाज की महिलाओं द्वारा धूमधाम से फागणीया महोत्सव का आयोजन मास्टर कॉलोनी स्थित सेन भवन मे किया गया जिसमे समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एडवोकेट राजेश्वरी सेन ने बताया की कार्यक्रम के तहत अनेको प्रकार के पारम्परिक घूमर नृत्य, कविता भाषण, फागणीया क्वीन प्रतियोगिता, रैंप वॉक, विभिन्न प्रकार के रोमांचित करने वाले गेम्स आयोजित हुए. कार्यक्रम मे मुख्य जज आशा जी सोनगरा, निर्मला जी शर्मा, मंजू जी सेन एवं उमा जी सेन रहे. प्रतियोगिता की मुख्य आकर्षण फागनिया क्वीन का अवार्ड सर्व सहमति से आरती सेन ने जीता, द्वितीय स्थान पर डिम्पल सेन तथा तृतीय स्थान पर नीतू सेन रही, सभी को क्राउन पहना कर ट्रॉफी भेंट की गयी.
म्यूजिकल चेयर रेस मे कांता जी सेन, पासिंग पार्सल गेम मे अलका जी सेन, लाफ्टर गेम मे प्रथम धनवंति जी सेन एवं द्वितीय सुनीता जी सेन रहे.
कार्यक्रम की सहसंयोजक आरती सेन ने बताया की काफ़ी लम्बे समय से आयोजन की रुपरेखा तैयार की जा रही थी साथ ही ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी महिलाओं ने कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन किया. सेन महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे कार्यक्रम सफल रहा तथा सभी ने आनंद लिया.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!