प्रतापगढ़ 10 मार्च। सारथी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को जिला प्रमुख इंद्रा मीणा की अध्यक्षता में महिला दिवस समारोह सेलिब्रेशन होटल के पास सालगिया कंपाउंड में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आरती जैन ,सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग छाया चौबीसा, विशिष्ट अतिथि लता शर्मा, मीनाक्षी जी डीएफओ, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी, ललिता गांधी, सुमन देवल और सार्थी सेवा संस्थान की महिलाएं मौजूद थी। उल्लेखनीय है की इस संस्थान को तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस संस्थान के द्वारा नई पहल शुरू की गई है। संस्थान द्वारा महिला हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है जिसमें जिन महिलाओं को हस्ताक्षर करना नहीं आता उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। जिला मुख्यालय से शुरू होकर यह अभियान संपूर्ण जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान से सराहा गया व प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रमुख इंद्रा मीणा ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण करना बहुत जरुरी है। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक, बेला बंसल द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर भावना गांधी ,ज्योति शर्मा, ममता त्रिवेदी, कविता खाटवा, पूजा खाटवा, राजश्री सोनी, सचिव रूबी यादव, सुधा मेहता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Related Posts
-
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी 5 व 6 मार्च को
Udaipurviews3 days agoउदयपुर, 26 फरवरी। प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला प्रशासन की ... -
उपमुख्यमंत्री से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंव होटल संगठनों ने शिष्टाचार भेंट कर बजट होटलों के नियमितीकरण (Regularisation) अधिनियम के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की
Udaipurviews2 weeks agoउदयपुर, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि भेंट के दौरान सभी संस्थाओं द्वारा यह अनुरोध किया गया कि बजट होटलों के लिए एक विशेष नियमितीकरण अधि... -
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹1.60 करोड़ का माल बरामद
Udaipurviews2 weeks agoप्रतापगढ़ 14 फरवरी। प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। पुलिस ... -
कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ मजदूरी का कलंक – केदारनाथ
Udaipurviews2 weeks agoसरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सामूहिक भूमिका पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं दोषियों की पहचान में मददगार (बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, मानव दुर्व्यापार एवं बाल संरक्षण कानूनों पर संवेद... -
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
Udaipurviews2 weeks agoयुवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उदयपुर, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने क... -
ऑपरेशन चक्रव्युह: चप्पलों के सोल में छिपी थी मौत, प्रतापगढ़ पुलिस ने दबोचे 35 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर
Udaipurviews3 weeks agoप्रतापगढ़ 7 फरवरी। प्रतापगढ़ पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह ने ड्रग्स तस्करों के एक शातिर मंसूबे को नाकाम कर दिया है। अरनोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनक...
