राजसमंद। राघवेंद्र काछवाल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजसमंद, श्रीमान मनीष कुमार वैष्णव सचिव, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद व श्रीमती पूनम मीना, अध्यक्ष, (एसीजेएम) ताल्लुका विधिक सेवा समिति, देवगढ़ के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप सभागार, पंचायत समिति, देवगढ़ में प्राधिकरण व प्रशासन के संयुक्त तत्तवावधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकास अधिकारी राजाराम गुर्जर, परियोजना अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग श्रीमती सरोज कंवर चुंडावत, चिकित्साधिकारी श्री राकेश मीणा, आयुर्वेद चिकित्सक श्री राजेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता पीएचइडी रीना रेगर, अभियंता बीएसएनएल श्री राकेश नवल, सहायक अभियंता, विद्युत विभाग, कृषि विभाग के प्रतिनिधि राजेश कुमार, नगरपालिका देवगढ से श्री हरीसिंह द्वारा संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को प्रदान की गई तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा उडान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, आयुष्मान भारत योजना, चिकित्सा जरावस्था निदान निवारण, सोलर रूफ टॉप, जॉबकार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ आमजन को प्रदान किया गया। शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व वृद्धजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से श्रीमती सरोजकंवर चुंडावत व सुधा मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिक्षाधिकारी श्री कानसिंह ने शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तालुका कार्मिक मयंक राजपूत एवम पेरा लीगल वॉलंटियर श्री गमन सिंह द्वारा विधिक जागरूकता स्टॉल के माध्यम से आमजन को विधिक सेवा कार्यक्रमों, वृद्धजनों के अधिकारों, महिलाओं के अधिकारों लोक अदालत, पीडित प्रतिकर स्कीम, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, बाल विवाह रोकथाम से संबंधित पंपलेट्स/बुकलेट्स का वितरण कर आमजन को कानूनी जानकारी प्रदान की गई व दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य लंबित व प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाधिकारी श्री कानसिंह द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री राजाराम गुर्जर, विकास अधिकारी, पंचायत समिति देवगढ़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विधिक सेवा समिति तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 121 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया
